जिले के 3205 शरारती तत्वों पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई

आरा : जिला प्रशासन भयमुक्त वातावरण में लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने को लेकर वनरेबुल मतदान केंद्रों से जुड़े शरारती तत्वों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. लोकसभा चुनाव में गरीब तबके के मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए अनुकूल वातावरण बनाने में सभी थानाध्यक्ष और प्रशासनिक महकमे जुटा हुआ है. इसी […]

आरा : जिला प्रशासन भयमुक्त वातावरण में लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने को लेकर वनरेबुल मतदान केंद्रों से जुड़े शरारती तत्वों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. लोकसभा चुनाव में गरीब तबके के मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए अनुकूल वातावरण बनाने में सभी थानाध्यक्ष और प्रशासनिक महकमे जुटा हुआ है.

इसी कड़ी में जिले के ऐसे मतदान केंद्र से जुड़े शरारती तत्वों पर थाना वार कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. इसके तहत थानाध्यक्ष ऐसे लोगों के खिलाफ धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करनी शुरू कर दी है. जिले में अब तक धारा 107 के तहत करीब 3205 शरारती तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है.
इसमें सबसे अधिक आरा अनुमंडल में 2310 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है. वहीं अब तक आरा अनुमंडल में 118 लोगों द्वारा बांड भरा गया है. जबकि धारा 110 के तहत एक भी कार्रवाई नहीं हुई है.
सहार थाने में अब तक 413 लोगों पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई : आरा अनुमंडल में सबसे अधिक सहार थानाध्यक्ष द्वारा धारा 107 के तहत लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 413 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है.
जबकि संदेश थाना द्वारा इसके तहत 238 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है. वहीं आरा नवादा थाना द्वारा 93 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है.
इसी प्रकार पवना थाने में 67 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है. अजिमाबाद थाने में 124 लोगों, उदवंतनगर थाने में 148 लोगों, गजराजगंज ओपी में 60 लोगों, चांदी थाने में 62 लोगों, बड़हरा थाने में 56 लोगों, कृष्णगढ़ थाने में 59 लोगों, सिन्हा ओपी में 92 लोगों, ख्वासपुर ओपी में 59 लोगों, धोबहां ओपी में 28 लोगों, कोइलवर थाने में 107 लोगों, आरा नगर थाने में 58 लोगों, मुफस्सिल थाने में 94 लोगों, अगिआंव व गड़हनी में 273 लोगों, नारायणपुर थाने में 87 लोगों तथा चौरी थाने में 185 लोगों के खिलाफ धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है.
आदर्श आचार संहिता के तहत तीन प्राथमिकी : चरपोखरी. प्रखंड के अलग-अलग स्थानों पर उड़नदस्ता द्वारा चलाये जा रहे निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक एवं सरकारी स्थलों पर लगे पोस्टर- बैनर को जब्त किया गया.
इसमें ओम सांईं ज्वेलर्स, चरपोखरी, डीएवी पब्लिक स्कूल, चरपोखरी एवं प्रोडूनस कोचिंग सेंटर, आरा के बैनर को अधिकारियों द्वारा जब्त कर प्रखंड मुख्यालय लाया गया. इसके बाद मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश सिन्हा द्वारा संस्था एवं दुकान के प्रोपराइटर पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के लिए चरपोखरी थाने को भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >