3504 बोतल शराब बरामद पुलिस कर रही है पूछताछ

आरा/सहार : भोजपुर जिले में लगातार शराब की घुसपैठ हो रही है. पुलिस की सख्ती से शराब कारोबारी ठिकाना व रास्ता बदलकर शराब की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. रविवार की सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सहार थाना क्षेत्र के खैरा बाजार के समीप एक ट्रक को दबोच लिया, […]

आरा/सहार : भोजपुर जिले में लगातार शराब की घुसपैठ हो रही है. पुलिस की सख्ती से शराब कारोबारी ठिकाना व रास्ता बदलकर शराब की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. रविवार की सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सहार थाना क्षेत्र के खैरा बाजार के समीप एक ट्रक को दबोच लिया, जिसमें से 3504 बोतल शराब बरामद की गयी. हालांकि पुलिस ने चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है.
पकड़े गये चालक व खलासी उत्तरप्रदेश व हरियाणा के निवासी बताये जाते हैं. पकड़े गये लोगों में पुलिस ने उत्तरप्रदेश के बागपत जिले के बावली निवासी रोहतास गौरव के पुत्र संदीप गौरव एवं हेल्पर राज नगर पानीपत निवासी दिलावर सिंह के पुत्र दीपक सिंह बताये जाते हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है. जब्त शराब की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आकी जा रही है.
बताया जा रहा है कि पानीपत हरियाणा से एक ट्रक पर पटना के लिए फेविकोल लोड किया हुआ था. उसी में इंपीरियल ब्लू के पैंतीस सौ चार बोतल शराब लोड था, जिसे आरा में उतरना था. सूचना के आधार पर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया और हरियाणा से अरवल के रास्ते आरा जाने के दौरान में पुलिस ने खैरा में ट्रक को पकड़ लिया.
इसमें 750 एमएल के 696 एवं 375 एमएल के 2808 बोतल सहित लाखों के फेविकोल बरामद हुआ. पीरो डीएसपी अशोक कुमार आजाद ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है. उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, एसआइ पीके भास्कर, अरविंद कुमार, सुभाष चंद्र सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा. प्रेस वार्ता के दौरान पीरो डीएसपी अशोक कुमार आजाद, अगिआंव सर्किल इंस्पेक्टर विलास पासवान, सहार थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, एसआइ पीके भास्कर उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >