बारकोडिंग का पैसा नहीं मिलने पर हंगामा

आरा : इंटरमीडिएट तथा मैट्रिक की परीक्षा में बारकोडिंग को लेकर भुगतान नहीं किये जाने से नाराज युवकों ने जमकर हंगामा किया. बाद में पैसा देने के बाद मामला शांत हुआ. हालांकि इस संबंध में काम कर रहे युवकों का कहना था कि पूर्व का भी पैसा बाकी है और इस बार भी इन लोगों […]

आरा : इंटरमीडिएट तथा मैट्रिक की परीक्षा में बारकोडिंग को लेकर भुगतान नहीं किये जाने से नाराज युवकों ने जमकर हंगामा किया. बाद में पैसा देने के बाद मामला शांत हुआ. हालांकि इस संबंध में काम कर रहे युवकों का कहना था कि पूर्व का भी पैसा बाकी है और इस बार भी इन लोगों द्वारा काम लिया गया. जिसका भुगतान नहीं किया गया. हंगामे के बाद पार्ट वाइज कर भुगतान की गयी. जिसको लेकर युवाओं में काफी आक्रोश है.
हालांकि इस संबंध में ठेकेदार अविनाश प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा पैसा देने में देरी की गयी, जिसको लेकर थोड़ी देरी हुई है. ठेकेदार ने बताया कि सरकार द्वारा बारकोडिंग का काम कराया जा रहा है. जिला प्रशासन द्वारा खाते में पैसा डाला जाता है, जिसको लेकर विलंब हुआ. उसने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार खाते में पैसा डालने की बात बतायी गयी. 27 लोगों का खाता भी खोलवा दिया गया.
जबकि काम करने वाले 150 से ऊपर लोग है. ऐसे में थोड़ी विलंब होने के कारण हंगामा हुआ. पांच लाख रुपये विभाग द्वारा दिया गया है, जिसके बाद सभी लोगों को पैसा दिया गया है. कुछ बाकी है जिसको अगले बीट में दिया जायेगा. घटना को लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा.
बता दें कि शहर के झोपड़ियां स्कूल में बारकोडिंग का काम चल रहा है. इस संबंध में काम करने वाले युवक विष्णु, अभिषेक, नीतेश, अभय, विकास व ब्रजेश ने बताया कि हमलोगों ने काम किया था और पैसा नहीं मिला था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >