शहीद जवान के पिता को किया सम्मानित

पीरो : श्रीनगर में तैनात सीआरपीएफ की 49वीं बटालियन की ओर से शहीद जवान मोजाहिद के पिता को सम्मानित किया गया. इस बटालियन का एक जवान जमील अख्तर अपने कमांडेंट का संदेश और उनके द्वारा दिये गये उपहार को लेकर मंगलवार को यहां पहुंचा था. पड़ाव मैदान में आयोजित समारोह में कोइलवर स्थित सीआरपीएफ की […]

पीरो : श्रीनगर में तैनात सीआरपीएफ की 49वीं बटालियन की ओर से शहीद जवान मोजाहिद के पिता को सम्मानित किया गया. इस बटालियन का एक जवान जमील अख्तर अपने कमांडेंट का संदेश और उनके द्वारा दिये गये उपहार को लेकर मंगलवार को यहां पहुंचा था. पड़ाव मैदान में आयोजित समारोह में कोइलवर स्थित सीआरपीएफ की 47 वीं बटालियन के कमांडेंट भूपेश यादव ने भेजे गये संदेश और उपहार को शहीद मोजाहिद के पिता अब्दुल खैर खान को सौंप कर उन्हें सम्मानित किया. इस मौके पर सीआरपीएफ की 47 वीं बटालियन के कमांडेंट भूपेश यादव और डीएसपी विजय खताना ने शहीद के पिता समेत अन्य शहीद के परिवारों को भी सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >