आरा : ......जब बेकाबू भीड़ ने मॉल में की लूटपाट

आरा : जेल रोड स्थित एक मॉल में बेकाबू भीड़ ने लाखों के सामान लूट लिये. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और भीड़ को हटाने के लिए लाठियां भी भांजीं. पुलिस के सामने भी सामान लूटने का सिलसिला जारी रहा. पुलिस और मॉलकर्मी मूकदर्शक बने रहे.बाद में पुलिस ने लाठियां बरसाना शुरू किया तो भीड़ नियंत्रण […]

आरा : जेल रोड स्थित एक मॉल में बेकाबू भीड़ ने लाखों के सामान लूट लिये. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और भीड़ को हटाने के लिए लाठियां भी भांजीं. पुलिस के सामने भी सामान लूटने का सिलसिला जारी रहा.
पुलिस और मॉलकर्मी मूकदर्शक बने रहे.बाद में पुलिस ने लाठियां बरसाना शुरू किया तो भीड़ नियंत्रण में आयी. इस दौरान लोग मॉल के लाखों रुपये के सामान लूट कर भाग निकले. बाद में पुलिस के सहयोग से मॉल को बंद कराया गया. जेल रोड स्थित एम बाजार मॉल है.
लोगों के बीच इस तरह की अफवाह फैला दी गयी कि मॉल नीलाम हो गया है और इसी कारण मॉल के व्यवस्थापक ने सभी सामान के रेट पर 50% की छूट दी है. मौके पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >