भोजपुर में पुलिस पर हमला, करनी पड़ी फायरिंग

आरा : एससी एसटी कानून में संशोधन और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर पूरे देश के साथ ही प्रदेश के गोपालगंज, वैशाली, नालंदा, भोजपुर, बेगूसराय, बक्सर, सीवान, जहानाबाद, सारण समेत कई जिलों में बंद समर्थकों ने आगजनी कर रेल व सड़क यातायात बाधित किया और बाजार बंद कराये. बंद समर्थकों ने ट्रेनों […]

आरा : एससी एसटी कानून में संशोधन और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर पूरे देश के साथ ही प्रदेश के गोपालगंज, वैशाली, नालंदा, भोजपुर, बेगूसराय, बक्सर, सीवान, जहानाबाद, सारण समेत कई जिलों में बंद समर्थकों ने आगजनी कर रेल व सड़क यातायात बाधित किया और बाजार बंद कराये. बंद समर्थकों ने ट्रेनों के इंजन के ऊपर चढ़कर प्रदर्शन किया. भोजपुर में प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को फायरिंग करना पड़ी. लोगों ने सुबह से ही सड़कों पर बांस-बल्ला व गाड़ियों को बीच रोड पर खड़ा कर जाम कर दिया. इस दौरान लोगों ने आरा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन को भी रोक दिया. जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गयी थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >