भोजपुर : कुख्यात शेरू सिंह का गुर्गा प्रिंस गिरफ्तार, नंदलाल और मुकेश को गोली मारने में स्वीकार की संलिप्तता

आरा : मुफस्सिल थानाध्यक्ष रविंद्र राम के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान कुख्यात प्रिंस सिंह को महुली से गिरफ्तार किया गया. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि एक पिस्टल और चार लोडर लोडेड कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. उसकी गिरफ्तारी उससमय हुई, जब वह पुलिस को चकमा देकर महुली हनुमान गड़ी […]

आरा : मुफस्सिल थानाध्यक्ष रविंद्र राम के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान कुख्यात प्रिंस सिंह को महुली से गिरफ्तार किया गया. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि एक पिस्टल और चार लोडर लोडेड कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. उसकी गिरफ्तारी उससमय हुई, जब वह पुलिस को चकमा देकर महुली हनुमान गड़ी रोड पर भाग रहा था. गत दिनों नंदलाल गुप्ता और मुकेश कुमार को गोली मारने में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर ली है.

पुलिस ने बताया की प्रिंस ने पूछताछ में बताया है कि वह कुख्यात शेरू सिंह और बबलू ग्रुप के लिए काम करता है. हालांकि, पुलिस अभी जांच में जुटी है. बखरिया का रहनेवाला प्रिंस इसके पहले भी गिरफ्तार किया गया था. उसके पास से उससमय पेन पिस्टल बरामद किया गया था. लेकिन, जुवेनाइल होने के कारण छोड़ दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >