भोजपुर : रक्षाबंधन से पहले ही भाई की मौत की खबर बरदाश्त नहीं कर सकी बहन, फर्श पर गिरते ही उड़ गये प्राण पखेरू

आरा : भाई-बहन का प्रेम अनूठा होता है. गहरा होता है. रक्षाबंधन से पहले ही भाई की मौत की खबर बहन बरदाश्त नहीं कर सकी. जैसे ही भाई की मौत की खबर सुनी, वह फर्श पर गिर पड़ी और उसके प्राण पखेरू उड़ गये. घटना भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर ओपी अंतर्गत […]

आरा : भाई-बहन का प्रेम अनूठा होता है. गहरा होता है. रक्षाबंधन से पहले ही भाई की मौत की खबर बहन बरदाश्त नहीं कर सकी. जैसे ही भाई की मौत की खबर सुनी, वह फर्श पर गिर पड़ी और उसके प्राण पखेरू उड़ गये. घटना भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर ओपी अंतर्गत दामोदरपुर गांव की है. में भाई की मौत की खबर सुनते ही छोटी बहन शोभा कुमारी ने दम तोड़ दिया.

बताया जाता है कि सोमवार की सुबह गणेश साह का पुत्र छोटू साह घर से इंटर में नामांकन कराने के लिए पटना निकला था. उसकी हत्या बिहिया स्टेशन के करीब कर दी गयी. सोमवार की दोपहर दामोदरपुर स्थित घर पर छोटू साह की मौत की खबर पहुंची. भाई की मौत की खबर सुन कर छोटी बहन शोभा कुमारी सन्न रह गई. कुछ ही देर बाद वह फर्श पर गिर पड़ी और उसके प्राण पखेरू उड़ गये.

घर के आसपास के लोगों ने बताया कि भाई-बहन में बहुत ज्यादा गहरा प्रेम था. भाई ने रक्षाबंधन पर बहन को तोहफा देने का भी वादा किया था, लेकिन ना तो उसके लिए रक्षाबंधन का दिन आया और ना ही भाई ने अपना वादा पूरा कर सका. यह सब कुछ देखने के लिए वह (शोभा) भी जिंदा नहीं बची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >