बारिश के कारण जगह- जगह पर गिरे पेड़, आवागमन हुआ प्रभावित
लोगों की सहायता से हटाया गया पेड़ आरा : जिले में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की कई जगहों पर पुराना पेड़ टूट कर गिर पड़ा, जिसके कारण आवागमन पूर्ण रूप से प्रभावित हो गया. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला, देवी मंदिर व डीएवी स्कूल के समीप […]
लोगों की सहायता से हटाया गया पेड़
आरा : जिले में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की कई जगहों पर पुराना पेड़ टूट कर गिर पड़ा, जिसके कारण आवागमन पूर्ण रूप से प्रभावित हो गया. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला, देवी मंदिर व डीएवी स्कूल के समीप बारिश के कारण एक पुराना पेड़ टूट कर गिर पड़ा, जिससे पूरी तरह आवागमन प्रभावित हुआ. आलम यह रहा कि पेड़ गिरने से काफी देर तक अफरातफरी मच गयी थी.
बाद में स्थानीय लोगों की सहायता से पेड़ को हटाया गया. बताया जा रहा है कि जहां पर पेड़ गिरा वहां पर दोनों तरफ बच्चों का स्कूल है. रविवार होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हो पाया. अगर वर्किंग डेज होता और पेड़ गिरा होता तो शायद बच्चे इसकी चपेट में आ जाते. स्थानीय लोगों का कहना है कि भगवान का लाख- लाख शुक्र है कि आज संडे है. काफी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया गया. वहीं दूसरी तरफ बस स्टैंड के समीप एक पेड़ गिर गया, जिससे आवागमन काफी देर तक बाधित रहा.