पिकअप वैन के धक्के से दादी व नाती जख्मी

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मोड़ के समीप शनिवार को अनियंत्रित पिकअप के धक्के से बाइक पर सवार एक महिला और उसका नाती जख्मी हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक पिकअप लेकर भागने में सफल रहा. जख्मी कबूतरी देवी तथा उसका नाती अनु गुप्ता बताया जाता है, जो गड़हनी […]

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मोड़ के समीप शनिवार को अनियंत्रित पिकअप के धक्के से बाइक पर सवार एक महिला और उसका नाती जख्मी हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक पिकअप लेकर भागने में सफल रहा. जख्मी कबूतरी देवी तथा उसका नाती अनु गुप्ता बताया जाता है, जो गड़हनी थाना क्षेत्र के लभुआनी गांव निवासी बताया जाता है.

जख्मी ने बताया कि वह अपने दादी को लेकर आरा कोर्ट तारीख पर जा रहा था, तभी कतीरा मोड़ के समीप अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आ गया. दादी की हालत गंभीर बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >