आरा-बक्सर हाईवे पर आटा से भरा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

बिहिया : आरा-बक्सर एनएच 84 पर बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा के समीप सोमवार की सुबह एक लोडेड ट्रक पलट गया जिससे कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही. हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. ट्रक का चालक सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश से आटा का बोरा लादकर […]

बिहिया : आरा-बक्सर एनएच 84 पर बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा के समीप सोमवार की सुबह एक लोडेड ट्रक पलट गया जिससे कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही. हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. ट्रक का चालक सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश से आटा का बोरा लादकर एक मिनी डीसीएम ट्रक आरा की तरफ जा रहा था. बताया जाता है कि अमराई नवादा के समीप ट्रक के चालक की आंख झपकने के कारण लोडेड ट्रक चाट में पलट गया. घटना के बाद स्थानीय लोग ट्रक की तरफ दौड़े लेकिन तब तक ट्रक का चालक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बाहर निकल चुका था. घटना को लेकर कुछ देर तक हाईवे पर लोगों की भीड़ जुटी रही तथा अफरा-तफरी मची रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >