अपराधियों ने छीने 40 हजार रुपये

भाग रहे बाइक सवार अपराधियों में से एक को पुलिस ने दबोचा आरा/जगदीशपुर : जगदीशपुर- बिहिया पथ पर बुढवल गांव के समीप पैसा निकाल कर घर जा रही सेवानिवृत्त सैनिक की पुत्री से बाइक सवार दो अपराधियों ने 40 हजार रुपया छीन लिया. इस दौरान अपराधियों ने बच्ची के साथ मारपीट भी की. बाद में […]

भाग रहे बाइक सवार अपराधियों में से एक को पुलिस ने दबोचा

आरा/जगदीशपुर : जगदीशपुर- बिहिया पथ पर बुढवल गांव के समीप पैसा निकाल कर घर जा रही सेवानिवृत्त सैनिक की पुत्री से बाइक सवार दो अपराधियों ने 40 हजार रुपया छीन लिया. इस दौरान अपराधियों ने बच्ची के साथ मारपीट भी की. बाद में उसे धक्का देकर पैसा छीनकर आराम से भाग निकले. भागने के क्रम में बाइक सवार अपराधी बिहिया बाजार के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गये, जिसमें एक को पुलिस ने दबोच लिया. वहीं दूसरा भागने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपित बिहिया निवासी पिंटू कुमार बताया जाता है. वहीं दूसरा उसका भाई बिक्की कुमार बताया जा रहा है.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बुढ़वल गांव निवासी पूर्व सैनिक सुदामा प्रसाद की 20 वर्षीय पुत्री निधि कुमारी शुक्रवार को दो बजे जगदीशपुर पीएनबी से 40 हजार रुपये निकाल कर अपने गांव बुढवल जा रही थी, तभी पीछा कर रहे दो की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने टेंपो से उतरते ही लड़की के साथ जबरन पैसा छीनने का प्रयास करने लगा. अंतत: लड़की ने अपराधियों से लोहा ले लिया. बाद में अपराधियों ने लात- घुसे से मार कर उसे धक्का दे दिया और बैग लेकर फरार हो गया. लड़की द्वारा तत्काल इसकी सूचना जगदीशपुर थाने को दी. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपित को गिारफ्तार कर लिया.
पैसा छीनकर भाग रहे आरोपितों ने इंटर के परीक्षार्थी को मार दी टक्कर : घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी भागने लगे. भागने के क्रम में बिहिया बाजार के समीप दोनों ने एक बाइक में ठोकर मार दी, जिससे एक इंटर के परीक्षार्थी जख्मी हो गया. देखते- ही- देखते भीड़ इकट्ठी हो गयी भीड़ ने पिंटू कुमार नामक अपराधी को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. जबकि दूसरा आरोपित विक्की कुमार बाइक लेकर भागने में सफल रहा. घटना के बाद पीड़ित लड़की ने आरोपित की पहचान कर ली है. इस संबंध में जगदीशपुर थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने बताया कि पैसे बरामदगी के लिए पकड़े गये आरोपित से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >