बैंक की जमीन में गड़ी तिजोरी तोड़कर 2.70 लाख की चोरी

साहेबपुरकमाल : साहेबपुरकमाल पश्चिम पैक्स में संचालित सहकारिता बैंक में मंगलवार की रात अपराधियों ने जमीन में गड़ी तिजोरी तोड़कर दो लाख 70 हजार रुपये चोरी कर ली. घटना को अंजाम देने से पहले अपराधियों ने उस कमरे को बाहर से बंद कर दिया था, जिसमें रात्रि प्रहरी सो रहा था. इसके बाद अपराधी बैंक […]

साहेबपुरकमाल : साहेबपुरकमाल पश्चिम पैक्स में संचालित सहकारिता बैंक में मंगलवार की रात अपराधियों ने जमीन में गड़ी तिजोरी तोड़कर दो लाख 70 हजार रुपये चोरी कर ली. घटना को अंजाम देने से पहले अपराधियों ने उस कमरे को बाहर से बंद कर दिया था, जिसमें रात्रि प्रहरी सो रहा था. इसके बाद अपराधी बैंक की खिड़की तोड़ कर अंदर प्रवेश कर गये और चोरी कर फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बुधवार की सुबह मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की.

बरौनी से खोजी कुत्ता मंगाकर चोरों का सुराग लगाने की कोशिश की गयी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. पैक्स प्रबंधक दीपक सक्सेना ने बताया कि चोर पैक्स कार्यालय की पूर्वी और पश्चिम खिड़की के रॉड को ब्लेड से काटकर अंदर प्रवेश कर गये और जमीन में गाड़ी गयी तिजोरी को उखाड़ कर उसके लॉकर को क्षतिग्रस्त कर खोल लिया. इसके बाद उसमें रखे सभी रुपये निकाल कर फरार हो गये. अपने कमरे में सोये रात्रि प्रहरी जगदीश का कहना है कि रात करीब तीन बजे जब वह टॉयलेट जाने के लिए कमरे से बाहर निकलना चाहा तो गेट बाहर से बंद था. तब वह छत से होकर किसी

बैंक की जमीन…
तरह से बाहर आया. इसके बाद रस्सी से बंधा गेट खोला और टॉर्च लेकर पैक्स के चारों ओर चेक किया तो पहले पश्चिम की खिड़की का रॉड कटा देखा. उसने पैक्स प्रबंधक को फोन से इसकी सूचना दी. प्रबंधक ने तुरंत इसकी जानकारी थाना प्रभारी को दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल पर रॉड काटने वाले दो ब्लेड बरामद किये गये हैं.
साहेबपुरकमाल पश्चिम पैक्स में संचालित सहकारिता बैंक में हुई घटना
थाना प्रभारी ने बुधवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर लिया जायजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >