'अगर RJD छोड़ देता तो आज डिप्टी CM होता', भाई वीरेंद्र बोले- लालू के साथ रहने के लिए बहुत त्याग किया

Bhai Virendra RJD: RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने अपने राजनीतिक सफर को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर वह भी पार्टी छोड़कर चले गए होते तो आज डिप्टी सीएम होते. भाई वीरेंद्र ने कहा कि उन्होंने लालू प्रसाद और पार्टी के लिए बहुत त्याग किया है.

Bhai Virendra RJD: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक भाई वीरेंद्र इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव को लेकर नाराजगी जताने के बाद अब उन्होंने अपने खिलाफ हो रही बयानबाजी पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है.

भाई वीरेंद्र ने कहा कि उन्हें अच्छी तरह पता है कि उनके खिलाफ क्या चल रहा है. लेकिन वे इतने छोटे आदमी नहीं हैं कि हर बात का जवाब देते रहें. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग खुद को बचाने और अपना चेहरा छिपाने के लिए उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.

'मैं भाग जाता तो आज तस्वीर कुछ और होती'

भाई वीरेंद्र ने अपने पुराने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि एक समय RJD के 22 विधायक थे. मुश्किल दौर आया तो कई लोग पार्टी छोड़कर चले गए. लेकिन वह लालू प्रसाद यादव के साथ मजबूती से खड़े रहे.

उन्होंने कहा कि अगर वह भी पार्टी छोड़कर चले गए होते तो आज उनकी राजनीतिक स्थिति अलग होती. भाई वीरेंद्र के मुताबिक, हो सकता है कि आज बिजेंद्र प्रसाद यादव उपमुख्यमंत्री नहीं होते और उनकी जगह वह डिप्टी सीएम होते. उन्होंने कहा कि लेकिन मैंने बहुत त्याग किया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

'लालू के सिद्धांतों को गांव-गांव पहुंचाना है'

भाई वीरेंद्र ने कहा कि वह लंबे समय से RJD और लालू प्रसाद यादव के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य पार्टी के सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाना है.

उन्होंने यह भी कहा कि वह तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं. उनके मुताबिक, पार्टी और नेतृत्व के प्रति उनकी प्रतिबद्धता किसी पद की वजह से नहीं है.

पेपर लीक पर भी सरकार को घेरा

झारखंड में पेपर लीक के खिलाफ छात्रों और युवाओं के आंदोलन पर भी भाई वीरेंद्र ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पूरे देश में छात्र और युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं.

उन्होंने कहा कि जब किसी देश का नौजवान जाग जाता है तो कोई भी सरकार हो, उसे झुकना पड़ता है. युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेना जरूरी है.

सम्राट चौधरी से मुलाकात पर दी सफाई

एक दिन पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ भाई वीरेंद्र की तस्वीर सामने आई थी. इसके बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं.

अब भाई वीरेंद्र ने इस मुलाकात पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात राजनीतिक वजह से नहीं हुई थी. वह अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले थे.

Also Read: तेज प्रताप का आरोप- मोतीलाल राय फिर कर रहा पैसे और सामान की डिमांड, पूर्व PA का नंबर शेयर कर लोगों को किया अलर्ट



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >