bhagalpur news. आज टाउन हॉल में युवाओं को मिलेगा कॅरियर व एआइ का ज्ञान

बिहार के युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने और उनके कौशल विकास के लिए चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान, पटना द्वारा ”सामर्थ्य” कार्यक्रम के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है

बिहार के युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने और उनके कौशल विकास के लिए चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान, पटना द्वारा ””””सामर्थ्य”””” कार्यक्रम के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है. भागलपुर जिला प्रशासन के सहयोग से यह कार्यक्रम गुरुवार को स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित होगा. आरा में मिली सफलता के बाद अब भागलपुर के छात्रों को इसका लाभ मिलेगा. कार्यक्रम में क्या होगा ””””सामर्थ्य”””” का प्राथमिक उद्देश्य छात्रों की छिपी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें सही कॅरियर पथ दिखाना है. छात्रों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) के व्यावहारिक अनुप्रयोगों और भविष्य के अवसरों से रूबरू कराया जायेगा. अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जायेगी. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार और सभी प्रतिभागियों को संस्थान की ओर से प्रमाण पत्र दिया जायेगा. युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने का सशक्त कदम : डीएम जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि यह पहल युवाओं को आत्मविश्वास और संसाधनों से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. वहीं, चंद्रगुप्त संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राणा सिंह ने इसे एक आंदोलन बताते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य छात्रों को न केवल आज की नौकरियों, बल्कि भविष्य के कॅरियर के लिए तैयार करना है. संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुमोद कुमार और प्रो विभाष कुमार ने भी इस बात पर जोर दिया कि आधुनिक तकनीक और छात्रवृत्ति के प्रति जागरूकता ही भविष्य की एक सक्षम पीढ़ी का निर्माण करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >