जगतपुर में पूर्णियां के युवक की गोली मार कर हत्या

जगतपुर में पूर्णियां के युवक की गोली मार कर हत्या

भागलपुर संवाददाता, भागलपुर – नवगछिया के परवत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर और गरैया गांव के बीच 14 नंबर सड़क पर अज्ञात अपराधियों ने पूर्णियां के बिरौली गांव निवासी कपड़ा व्यवसायी संतोष जायसवाल के पुत्र सौरभ कुमार (22) की गोली मार कर हत्या कर दी है. सौरभ अपने दो दोस्तों टीकापट्टी के गौरव उर्फ शुभम और बैरिया के राजा कुमार के साथ हुंडई कार से भागलपुर आ रहे थे. घटना 25 अप्रैल तीन बजे रात्रि की है. दोनों दोस्तो ने बताया कि जगतपुर गांव के पास पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उनलोगों का रास्ता रोक दिया. कार रुकते ही सौरभ कार से नीचे उतर गया और अपराधियों से उलझ गया, इसी बीच अपराधियों ने गोली चला दी जो सौरभ के सीने में लग गयी. तब तक उसके दो अन्य दोस्त समेली के अनुराग और पटना के शिवम की कार भी वहां आ गये. सभी दोस्तों ने मिलकर सौरभ को इलाज के लिए मायागंज पहुंचाया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मृत्यु हो गयी. सूचना के बाद परिजन भागलपुर पहुंचे थे. घटना में दोस्तों की भूमिका संदेहास्पद है. परिजनों ने भी सौरभ के दोस्तों पर ही हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं. पुलिस, मृतक के दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >