bhagalpur news. यूथ कॉर्नर ने बरहपुरा को दस विकेट से हराया

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रहे भागलपुर ए डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को हुए मैच में यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब ने एकतरफा मुकाबले में बरहपुरा क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से पराजित किया

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रहे भागलपुर ए डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को हुए मैच में यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब ने एकतरफा मुकाबले में बरहपुरा क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से पराजित किया. बरहपुरा की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवरों में 152 रन पर ऑलआउट हो गयी. बल्लेबाजी में मोहम्मद अरशद ने 80 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. साथ ही आरिफ आलम ने 32 रनों का योगदान दिया. यूथ कॉर्नर क्लब की ओर से गेंदबाजी में कुनाल राज व एमडी सादिक सिद्दीकी ने तीन-तीन विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूथ कॉर्नर क्लब की टीम ने 25.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए जीत के लिए जरूरी रन जुटा लिये. बल्लेबाजी में टीम के कप्तान बासुकीनाथ मिश्रा ने नाबाद 75 रनों का योगदान दिया. वहीं, राकेश उमेश कुमार ने नाबाद 64 रन बनाये. बासुकीनाथ को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. सोमवार को यूनाइटेड क्रिकेट क्लब व टीएनबी क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >