Bhagalpur News भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट. प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा बूढ़ानाथ में शनिवार का दिन विशेष भक्ति और उत्साह लेकर आया. सुबह पांच बजे मंदिर में पारंपरिक सरकारी पूजा संपन्न हुई. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया. दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु पूजा संपन्न होने के ठीक बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये. बाबा के दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे भक्तों की भारी भीड़ से मंदिर परिसर गुलजार हो गया. हर हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की. विधि-विधान से संपन्न हुआ अनुष्ठान इस विशेष अनुष्ठान का आयोजन और संचालन महंत शिवनारायण गिरि, मुख्य पुरोहित पंडित अभिषेक पांडेय (इन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न करायी) ने किया. सहयोग मंदिर के प्रबंधक वाल्मीकि सिंह ने प्रदान किया. श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा और कतारबद्ध दर्शन के इंतजाम किये थे. शाम तक मंदिर में भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा.
Bhagalpur. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई सरकारी पूजा
सुबह पांच बजे बूढ़ानाथ मंदिर में पारंपरिक सरकारी पूजा संपन्न हुई. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया.
