मायागंज अस्पताल में पीपल व नीम का पौधा लगाया

मायागंज अस्पताल में पीपल व नीम का पौधा लगाया

भागलपुर . मायागंज अस्पताल के ओपीडी परिसर के बाहर विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर पौधरोपण किया गया. अस्पताल अधीक्षक डॉ राकेश कुमार व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ उदय नारायण सिंह ने परिसर में पीपल व नीम का पौधा लगाया. डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल में इलाज कराने आये मरीजों को पेड़ की छाया में बैठकर सुखद अनुभूति होगी. मौके पर अस्पताल प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता, ओपीडी के हेल्थ प्रबंधक मधुकर समेत अन्य चिकित्सक व कर्मी मौजूद थे. ————————– बीएससी नर्सिंग कॉलेज में पर्यावरण दिवस मना भागलपुर. जेएलएनएमसीएच के बीएससी नर्सिंग कॉलेज में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रभात सिंह निर्मल, जीएनएम नर्सिंग स्कूल की प्राचार्या बिंदु कुमारी ने नर्सिंग छात्रों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया. —–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >