bhagalpur news. शिक्षक क्षमतावर्धन कार्यशाला में 60 शिक्षक शामिल

बरारी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में शनिवार को एक दिवसीय शिक्षक क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया

बरारी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में शनिवार को एक दिवसीय शिक्षक क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विषय लर्निंग आउटकम एंड पेडागोगीज रखा गया था. कार्यशाला में डीएवी पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल मथुरापुर, डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी कहलगांव, तक्षशिला विद्यापीठ देवघर, सरस्वती विद्या मंदिर जमालपुर, बालभारती विद्यालय नवगछिया सहित विभिन्न विद्यालयों के लगभग 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया. कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन नवनीत सिंह एवं अंबरीश वर्मन ने शिक्षण तकनीकों, मूल्य आधारित शिक्षा तथा शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन किया. प्रशिक्षण नई शिक्षा नीति 2020 पर आधारित था. इससे पहले विद्यालय के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय अधिकारी अनिल कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर शिक्षक निरेंद्र प्रकाश सिंह, डॉ चंद्रहास भारती, डॉ विमलेश झा, आशीष कुमार दास, मिताली मजूमदार, स्वीटी दत्ता, विनिता भारती आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >