bhagalpur news. यार्ड रिमाडलिंग व दो-तीन नंबर प्लेटफॉर्म का काम होगा जल्द शुरू: एडीआरएम

भागलपुर के यार्ड रिमॉडलिंग के साथ दो व तीन नंबर प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने की योजना का काम जल्द शुरू किया जायेगा.

भागलपुर के यार्ड रिमॉडलिंग के साथ दो व तीन नंबर प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने की योजना का काम जल्द शुरू किया जायेगा. इसके लिए सारी प्रक्रिया पूरी हो गयी है. आने वाले दिनों में दो व तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर विक्रमशिला सहित कई ट्रेनों का ठहराव होगा. शनिवार को भागलपुर पहुंचे एडीआरएम अमरेंद्र कुमार मौर्य ने भागलपुर रेलवे स्टेशन के कई जगहों का निरीक्षण किया. एडीआरएम ने टीम के साथ यार्ड व एक से तीन नंबर रेल गुमटी तक बन रहे शंटिंग लाइन के कार्य को देखा. एडीआरएम ने कहा कि जल्द ही यार्ड रिमॉडलिंग व दो व तीन नंबर प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने का काम शुरू होगा. उन्होंने बताया कि सारी तैयारी पूरी हो गयी है. इस योजना पर जल्द काम शुरू होगा. – भागलपुर स्टेशन का सौंदर्यीकरण व होल्डिंग एरिया बनाने काे लेकर की जा रही प्लानिंग उन्होंने बताया कि कई बड़े त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्टेशन परिसर के एरिया में जगह को देखकर स्थायी होल्डिंग एरिया बनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान भागलपुर स्टेशन का सौंदर्यीकरण को लेकर डिवीजन द्वारा प्लानिंग बनायी जा रही है. उन्होंने कहा कि इस योजना के प्लानिंग को तैयार कर जल्द ही इस योजना को धरातल पर उतारने की योजना है. – एक पुराने फुट ओवर ब्रिज को तोड़कर नया फुट ओवर ब्रिज बनाया जायेगा एडीआरएम ने बताया कि आने वाले समय में स्टेशन के एक पुराने फुट ओवर ब्रिज को तोड़कर एक नया फुट ओवर ब्रिज बनेगा. निरीक्षण में स्टेशन डॉरेक्टर के अलावे टीआइ वीभी तिवारी, टीआइ प्रमोद कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक, चीफ टीएनसी बीके महाराज, सीएमआइ मालदा सुधांशु कुमार, सीएमआइ भागलपुर फूल कुमार शर्मा सहित कई अधिकारी थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >