Bhagalpur, गल्ला व्यवसायी से मारपीट, नकद लूटने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
गल्ला व्यवसायी से मारपीट, नकद लूटने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
बिहपुर भागलपुर से रिपोर्ट,
जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र में एक गल्ला व्यवसायी के साथ मारपीट कर नगदी लूट लेने का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर बिहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.पीड़ित उमेश कुमार साह, पिता लक्ष्मण साह, प्रखंड खरीक, जिला भागलपुर निवासी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह गल्ला व्यवसायी हैं. गुरुवार की सुबह करीब 8.30 बजे गेहूं लोड कराने के लिए अपनी निजी गाड़ी से ग्राम सोनवर्षा जा रहे थे. इसी दौरान गौरीपुर खादी भंडार के सामने एक ट्रक खड़ा था.आरोप है कि ग्राम गौरीपुर निवासी दिलखुश कुमार ने ट्रक चालक से जबरन 5000 रुपये की मांग की और नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी. उमेश कुमार साह ने जब इसका विरोध करते हुए कहा कि ट्रक पर उनका गेहूं लोड होकर जा रहा है, तो आरोपी उनसे उलझ गया.पीड़ित के अनुसार आरोपी ने उनका कॉलर पकड़ लिया और गाड़ी से बाहर खींच लिया. इसके बाद हाथापाई की और पत्थर से सिर पर वार कर दिया, जिससे उनके सिर से खून बहने लगा. आरोप है कि आरोपी ने गाड़ी की डिक्की में रखे 3 लाख 50 हजार रुपये भी निकाल लिए.घटना के बाद पीड़ित जान बचाकर वहां से भागे और बिहपुर अस्पताल में इलाज कराया.बिहपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.