Bhagalpur: सुल्तानगंज के लोगों और वहां आने वाले कांवड़ियों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है. पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से कागजों में अटका गंगा रिवर फ्रंट बनाने का काम अब बहुत जल्द शुरू होने वाला है. इस प्रोजेक्ट के रास्ते में जो सबसे बड़ी रुकावट थी, वह दूर हो गई है. वाइल्ड लाइफ क्लीयरेंस (NOC) मिल चुकी है.
सरकारी खजाने में जमा होंगे करीब 3 करोड़ रुपये
विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने बताया कि दिल्ली से इस काम को हरी झंडी मिल गई है. अब नियम के मुताबिक, इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत का 2 प्रतिशत हिस्सा सरकार को जमा करना होगा. प्रशासन को करीब 2 करोड़ 99 लाख 5 हजार 387 रुपये जमा करनी है. केंद्र सरकार ने भागलपुर के विभाग को चिट्ठी भेजकर यह पैसा जमा करने को कह दिया है.
क्या इसी महीने से शुरू हो जाएगा काम?
इंजीनियर आदित्य प्रकाश ने कहा कि पैसा जमा करने की तैयारी जोरों पर है. जैसे ही विभाग को पैसा मिलेगा, उसे फौरन जमा कर दिया जाएगा. पैसा जमा होने के करीब 10 से 15 दिनों के अंदर सरकारी एनओसी का कागज मिल जाएगा और उसके तुरंत बाद ठेकेदार को काम शुरू करने का आदेश दे दिया जाएगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
श्रावणी मेले से पहले श्रद्धालुओं को मिलेगा तोहफा
विधायक ने कहा कि अब कोई बड़ी रुकावट नहीं आएगी. उन्होंने वादा किया है कि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के शुरू होने से पहले ही हर हाल में रिवर फ्रंट का काम शुरू करा दिया जाएगा. जब यह बनकर तैयार होगा, तो सुल्तानगंज की सूरत ही बदल जाएगी और गंगा घाट पर आने वाले लाखों शिवभक्तों को काफी आराम मिलेगा.
इसे भी पढ़ें: बिहार में 4 से 6 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में तेज आंधी-बारिश का डबल अलर्ट जारी
3 मई से शुरू होगी निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा, जानिए मिनट-टू-मिनट पूरा कार्यक्रम
