Bhagalpur News. जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, पति समेत ससुराल वालों पर जबरन जहर खिलाने का आरोप

जिले के बाथ थाना क्षेत्र के कस्टीकरी गांव निवासी मुनेश्वर साह की पत्नी पूजा देवी की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हो गयी है.

जिले के बाथ थाना क्षेत्र के कस्टीकरी गांव निवासी मुनेश्वर साह की पत्नी पूजा देवी की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हो गयी है. ससुराल वालों ने पूजा को गंभीर स्थिति में जेएलएनएमसीएच भागलपुर लाया था, जहां इलाज के क्रम में मंगलवार देर रात उसकी मृत्यु हो गयी. मायके वालों का आरोप है कि मंगलवार को जब वे लोग अस्पताल पहुंचे तो वहां पूजा की लाश को छोड़ कर उसका पति समेत ससुराल वाले फरार हो गये थे. मायके पक्ष का आरोप है कि जबरन जहर खिलाकर पूजा की हत्या की गयी है. दूसरी तरफ मायागंज स्थित बरारी कैंप थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. पूजा के भाई राजकुमार ने पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया है. जिसमें पूजा के पति मुनेश्वर साह, ननद रीना कुमारी, ससुर विनोद साह, जुली देवी, श्यामा देवी पर जबरन जहर खिला कर हत्या करने का आरोप लगाया है. आठ मई को हुई थी पंचायती परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी माह आठ मई को ससुराल वालों ने पूजा की पिटाई कर उसे घर से भगा दिया था. इसके बाद कीस्टकरी गांव में एक पंचायती भी हुई थी. जिसमें सरपंच की उपस्थिति में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया और दोनों पक्षों से एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर भी कराया गया था. मायके पक्ष का आरोप है कि पंचायती के बाद पूजा को और ज्यादा प्रताड़ित किया जाने लगा. उसे भूसा रखने वाली झोपड़ी में रहने को बाध्य किया गया. आरोप है कि पूजा को भूसे की झोपड़ी में रख कर मारना चाहते थे, लेकिन जब उसे कुछ नहीं हुआ तो उसे पति समेत ससुराल वालों ने जबरन जहर पिला दिया. परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम मुनेश्वर ने उनलोगों को फोन पर बताया कि पूजा ने घर में झगड़ा कर जहर खा ली है. हमलोग उसे लेकर मायागंज जा रहे हैं. परिजनों ने बताया कि सूचना मिलते ही वे लोग मायागंज पहुंचे तो सभी फरार थे. दहेज में ऑटो या मैजिक मांगने का आरोप पूजा के भाई राजकुमार और विपिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2013 के फरवरी माह में पूजा की शादी मुनेश्वर के साथ हुई थी. मुनेश्वर ऑटो चालक है. शादी के बाद सबकुछ ठीक था, पूजा ने एक पुत्र और दो पुत्रियों को भी जन्म दिया. शादी के दो वर्ष तक सबकुछ ठीक चला. दो वर्षों के बाद मुनेश्वर दहेज में ऑटो या मैजिक वाहन की डिमांड करने लगा. मुनेश्वर का कहना है कि वह दूसरे का ऑटो या मैजिक चलाता है, अपना रहेगा तो ज्यादा अच्छा रहेगा. दहेज में ऑटो या टोटो देने में असमर्थ रहने पर पूजा को तरह तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा. पूजा की मृत्यु के बाद उसके बच्चे बेसहारा हो गये हैं तो दूसरी तरफ मायके के परिजन गहरे सदमे में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >