सबौर थाना क्षेत्र के फरका गांव में साधो मंडल की पत्नी रीता देवी (22) ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है. सूचना पर पहुंची सबौर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की. विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम से भी स्थल की छानबीन करायी गयी है. पुलिस ने महिला का मोबाइल जब्त कर लिया है, जबकि घटना के संदर्भ में परिजनों से सघन पूछताछ की है. मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. घटना के संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. परिजनों ने बताया कि रीता अपने पति के साथ बेंगलुरू में रहती थी. 10 दिन पहले ही वह पति के साथ गांव आयी थी. गांव में एक शादी समारोह चल रहा था. सोमवार दोपहर रीता भोज खाने भी गयी थी. भोज खा कर आने के बाद वह कमरे में चली गयी. उस वक्त घर पर कोई नहीं थी. कुछ देर बाद आसपास खेल रहे बच्चे ने रीता को फंदे से झूलते देखा. बच्चों ने हल्ला किया तो मौके पर परिजन पहुंचे, तब तक रीता की जान चली गयी थी. फिर पुलिस को सूचना दी गयी. ससुराल से महज 200 मीटर की दूरी पर है रीता का मायके, किया था प्रेम विवाह रीता के ससुराल से महज 200 मीटर की दूरी पर उसका मायके है. रीता ने साधो मंडल के साथ प्रेम विवाह किया था. पांच वर्ष पहले शादी हुई थी. शादी के बाद तीन साल का एक पुत्र भी है. परिजनों ने बताया कि रीता का उसके पति के साथ या ससुराल वालों के साथ इतना भी अनबन या विवाद नहीं था कि उसे जान देनी पड़े. मामूली झगड़े के बाद वह गुस्से में आ गयी और उसने आत्महत्या का कदम उठा लिया. रील स्टार बनने की थी ख्वाहिश रीता रील स्टार बनने की इच्छा रखती थी. इस कारण वह अपने इंस्टाग्राम, फेसबुक आइडी पर लगातार वीडियो पोस्ट करती थी. उसके इंस्टाग्राम आईडी पर 211 से अधिक पोस्ट हैं. जबकि उसने अंतिम वीडियो 13 अप्रैल को पोस्ट किया था. रीता की मौत के बाद उसके मायके और ससुराल के परिजन गहरे सदमे में हैं. सभी को उसके तीन वर्षीय पुत्र की चिंता हो रही है.
bhagalpur news. फरका गांव में महिला ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या
सबौर थाना क्षेत्र के फरका गांव में साधो मंडल की पत्नी रीता देवी (22) ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है.
