शहजादपुर में 750 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

Bhagalpur News : भागलपुर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच मधुसूदनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहजादपुर में छापेमारी कर एक महिला को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. घर से डिजिटल वेट मशीन मिलने के बाद संगठित नेटवर्क की आशंका भी जताई जा रही है.

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट : भागलपुर जिले में “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” अभियान के तहत पुलिस लगातार मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कस रही है. इसी क्रम में मधुसूदनपुर थाना पुलिस ने शहजादपुर इलाके में कार्रवाई करते हुए 750 ग्राम गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से डिजिटल वेट मशीन भी जब्त की है, जिससे इलाके में अवैध गांजा कारोबार चलने की संभावना मजबूत हुई है.

गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी

भागलपुर में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है. वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर नजर रखी जा रही है. इसी दौरान मधुसूदनपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि शहजादपुर इलाके में एक घर से गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना मिलते ही सिटी एसपी शैलेन्द्र कुमार की निगरानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-02 अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध घर में छापेमारी की.

गिरफ्तार महिला के घर से मिली डिजिटल वेट मशीन

छापेमारी के दौरान पुलिस ने नीलू देवी नामक महिला को गिरफ्तार किया. महिला के घर से करीब 750 ग्राम गांजा बरामद हुआ. इसके अलावा एक डिजिटल वेट मशीन भी जब्त की गई, जिसका इस्तेमाल गांजा तौलने में किया जाता था.

लंबे समय से अवैध धंधा चलाने की आशंका

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि बरामद डिजिटल मशीन यह संकेत देती है कि इलाके में लंबे समय से अवैध धंधा संचालित किया जा रहा था. फिलहाल गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके.

“स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” अभियान का असर

भागलपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” अभियान अब असर दिखाने लगा है. लगातार हो रही कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे से बचाने और जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. छापेमारी दल में मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल, पुलिस अवर निरीक्षक सागर, रविशंकर समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >