BHAGALPUR : सैदपुर दुर्गा मंदिर को फिर झेलना होगा बाढ़ व कटाव का खतरा

इस बार फिर थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित सैदपुर गांव की धार्मिक पहचान बनी सैदपुर दुर्गास्थान अधिकारियों की उदासीनता के कारण बाढ़ व कटाव का दंश झेलने को विवश होगा.

गोपालपुर, भागलपुर से प्रतिनिधि की रिपोर्ट :

इस बार फिर थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित सैदपुर गांव की धार्मिक पहचान बनी सैदपुर दुर्गास्थान अधिकारियों की उदासीनता के कारण बाढ व कटाव का दंश झेलने को विवश होगा. बता दें कि सैदपुर के ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से पांच करोड रुपये से अधिक की राशि से भव्य दुर्गा मंदिर का निर्माण तीन -चार वर्ष पूर्व पूरा किया था. मंदिर की ख्याति काफी दूर -दूर तक फैली हुई है. सैदपुर दुर्गा मंदिर गांव की पहचान बन गयी है. लेकिन ब्रह्मोत्तर बांध की मरम्मत नहीं किये जाने के कारण गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने पर बाढ के पानी के वेग के कारण मंदिर पर खतरा उत्पन्न होने की संभावना से ग्रामीण डरे व सहमे हुए हैं. पिछले वर्ष बाढ के दौरान पानी की तेज धारा के दौरान ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा निर्मित सडक को ध्वस्त कर पानी का दवाब तेजी से मंदिर की ओर बढ रहा था. पानी की तेज बहाव से मंदिर को सुरक्षित रखने हेतु जिला पदाधिकारी डा नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बांस बल्ला पाइलिंग तकनीक से मंदिर को सुरक्षित किया था. लेकिन इस वर्ष मानसून की आहट शुरु होने के बाद भी ग्रामीण विभाग द्वारा बचाव हेतु किसी प्रकार का कार्य नहीं कराये जाने से सैदपुर गांव में दहशत व्याप्त है. मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष महेश कुंवर तत्काल मंदिर की सुरक्षा हेतु कार्य करवाने की मांग जिला पदाधिकारी से किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >