Bhagalpur Weather. तापमान में होगा इजाफा, गर्म रहेगा मौसम; बूंदाबांदी के भी आसार
जिले में एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने वाला है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मौसम गर्म रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.
भागलपुर से ललित किशोर मिश्रा की रिपोर्ट
भागलपुर. जिले में एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने वाला है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मौसम गर्म रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. आने वाले दिनों में भी मौसम के गर्म बने रहने की संभावना है.
उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकता है. हालांकि, एक-दो जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना भी बनी हुई है.पिछले कई दिनों से जिले में आंधी और बारिश का दौर चल रहा था, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी. लेकिन पिछले दो दिनों से मौसम साफ होने के साथ तापमान में फिर बढ़ोतरी महसूस की जा रही है.