bhagalpur news. विक्रमशिला सेतु की जांच का एक चरण पूरा, रिपोर्ट के बाद होगा मरम्मत पर फैसला

भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु की तकनीकी जांच का एक अहम चरण पूरा हो गया है.

भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु की तकनीकी जांच का एक अहम चरण पूरा हो गया है. सेतु के भागलपुर छोर की जांच विभागीय इंजीनियरों और आईआईटी पटना की संयुक्त टीम द्वारा पूरी कर ली गयी है. अब नवगछिया की ओर से जांच कार्य चल रहा है. अधिकारियों के अनुसार दोनों ओर की जांच पूरी होने के बाद समेकित रिपोर्ट तैयार की जायेगी. इसी रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया जायेगा कि सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत किस प्रकार की जाये, ताकि लंबे समय तक सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके. तकनीकी टीम सेतु के गार्डर और स्लैब की स्थिति का बारीकी से आकलन कर रही है. जांच में यह देखा जा रहा है कि किन हिस्सों को बदलने की आवश्यकता है और किस प्रकार की संरचना तैयार कर उसे फिट किया जाये, जिससे पुल की मजबूती बनी रहे. एक्सपर्ट इस बात पर भी ध्यान दे रहे हैं कि मरम्मत कार्य भविष्य की जरूरतों और बढ़ते यातायात दबाव को ध्यान में रखकर किया जाये. विक्रमशिला सेतु जिले का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं. ऐसे में पुल की स्थिति को लेकर लोगों की चिंता लगातार बनी हुई है. जांच पूरी होने और रिपोर्ट आने के बाद विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई शुरू की जायेगी. अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी रिपोर्ट मिलने के बाद मरम्मत की रूपरेखा तैयार की जायेगी और आवश्यकता के अनुसार कार्य एजेंसी तय कर काम शुरू कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >