Bhagalpur. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, वैदिक मंत्रोच्चारण से भक्तिमय हुआ माहौल
भागलपुर के प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह पांच बजे मंदिर में सरकारी पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ संपन्न हुई. पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया.
भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
Bhagalpur. भागलपुर के प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह पांच बजे मंदिर में सरकारी पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ संपन्न हुई. पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया. महंत शिवनारायण गिरि के संचालन में पंडित अभिषेक पांडेय ने पूजा संपन्न करायी.सरकारी पूजा के बाद आम श्रद्धालुओं के दर्शन और जलार्पण के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए. इसके बाद बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा बूढ़ानाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा. मंदिर प्रबंधक बाल्मिकी सिंह ने पूजा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के सहयोग में सक्रिय भूमिका निभायी. मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न हुई.