bhagalpur news. विधवा महिला ने लगाया घर से बेदखल करने का आरोप, एसपी से न्याय की गुहार

गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनगंज निवासी एक विधवा महिला ने अपने देवरों पर मारपीट कर घर से बेदखल करने तथा फर्जी कागजात के आधार पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है

गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनगंज निवासी एक विधवा महिला ने अपने देवरों पर मारपीट कर घर से बेदखल करने तथा फर्जी कागजात के आधार पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है. पीड़िता मुन्नी देवी ने आवेदन देकर कहा कि पति की मौत के बाद वह अपने दो बच्चों के साथ दर-दर भटकने को मजबूर हो गई है. गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनगंज निवासी स्वर्गीय उमाकांत सिंह की पत्नी पीड़िता मुन्नी देवी ने बताया कि उनके पति का निधन 29 सितंबर 2011 को हो गया था. पति की मृत्यु के बाद वह अपने मायके में रहकर मजदूरी कर किसी तरह अपने दोनों पुत्रों का पालन-पोषण कर रही थी. बड़ा पुत्र सुमित कुमार 17 वर्ष तथा छोटा पुत्र सोहिल कुमार 14 वर्ष का है. बच्चों के बड़े होने पर वह अपने ससुराल स्थित पैतृक घर में रहने पहुंची, लेकिन वहां प्रवेश करने से रोक दिया गया.

महिला ने आरोप लगाया कि प्रीतम कुमार एवं गौतम कुमार ने उसके साथ मारपीट कर घर से भगा दिया. इसके बाद वह अपने दोनों बच्चों के साथ सड़क किनारे गुजर-बसर करने को विवश हो गई. बताया कि मामले को लेकर उसने पहले स्थानीय ग्रामीणों एवं सरपंच के समक्ष पांच मई 2025 को आवेदन दिया था, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. इसके बाद आठ मई 2025 को अंचलाधिकारी गोपालपुर को भी लिखित आवेदन देकर अपने हिस्से की मांग की. महिला के अनुसार ग्राम कचहरी सुकटियाबाजार में नौ मई को सरपंच द्वारा निर्णय दिया गया कि उसे उसके घर में रहने दिया जाए, बावजूद इसके आरोपितों ने पुनः मारपीट कर घर से भगा दिया.

मुन्नी देवी ने बताया कि उसने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नवगछिया को भी आवेदन दिया है, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >