Bhagalpur News : मतदाता सूची में जिनका नाम छूट गया है, वे जोड़वा लें : डीएम

आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को उनके कार्यालय कक्ष में राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई.

– आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक

उपमुख्य संवाददाता, भागलपुर

आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को उनके कार्यालय कक्ष में राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. डीएम ने कहा कि विधानसभा आम निर्वाचन आने वाला है. इसे ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची का अवलोकन ठीक से कर लिया जाये. अगर किसी का नाम छूट गया हो, स्थाई तौर पर निवास नहीं करने के कारण कट गया हो, तो सभी अपना नाम जुड़वा लें. जिनकी उम्र 17 वर्ष नौ माह हो गयी है, वे भी अपना नाम जोड़वाने के लिए प्रपत्र-छह भर दें. इससे एक सितंबर तक नाम जुड़ जायेगा. गत सात जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ है. दोबारा एक अप्रैल व एक सितंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा, जिसमें उनका नाम जुड़ जायेगा.

डीएम ने कहा कि जिले में 2,263 मतदान केंद्र हैं, लेकिन किसी भी राजनीतिक दल द्वारा अभी तक सभी बूथों के लिए बीएलए नहीं बनाया गया है. भाजपा ने 589, जदयू ने 1,320 व राजद ने 1,406 बीएलए की सूची उपलब्ध करायी है. अपने बीएलए की सूची जल्द से जल्द निर्वाचन विभाग के पोर्टल पर अपलोड करवा दें. राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय दलों को प्रत्येक बूथ के लिए कम से कम एक बीएलए बनाया जाना चाहिए. अब नाम जुड़वाने के लिए आवेदन वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से घर बैठे किया जा सकता है. कोई सर्विस वोटर का स्थानांतरण हो गया हो, तो उनका नाम कटवा दें. उन्होंने प्रतिनिधियों से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं में जागरूकता लाने को कहा. उन्होंने कहा कि जिले में 90 वर्ष के ऊपर के 9,316 मतदाता हैं. बीएलए व बीएलओ में समन्वय स्थापित करने के लिए मतदान केंद्र स्थल पर बैठक करवाने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >