एक बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल जल कर राख

एक बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल जल कर राख

नारायणपुर. नगरपारा गांव में शुक्रवार की दोपहर एक बीघा में लगी गेंहूं की फसल आग लगने से जल कर राख हो गयी. मुखिया प्रतिनिधि पवन कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने का सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. आशंका है कि आग सिगरेट से लगी होगी. सीओ विशाल अग्रवाल की सूचना पर पहुंचे राजस्व अधिकारी सह हल्का कर्मचारी भरत कुमार झा ने स्थलीय जांच-पड़ताल कर बताया कि नगरपारा के किसान जयदेव कुमार सिंह का 15 कट्ठा व किशोर कुमार सिंह का पांच कट्ठा में लगी गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी है. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >