bhagalpur news. टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश बना चैंपियन

नरगा स्थित सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित 36वां अखिल भारतीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता समापन सत्र पर सतीश चौबे, प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, खेल पर्यवेक्षक कृपा शंकर शर्मा, जिला निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, सचिव उपेंद्र रजक, उपाध्यक्ष प्रो कौशलेंद्र कुमार एवं तिलक राज वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

नरगा स्थित सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित 36वां अखिल भारतीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता समापन सत्र पर सतीश चौबे, प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, खेल पर्यवेक्षक कृपा शंकर शर्मा, जिला निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, सचिव उपेंद्र रजक, उपाध्यक्ष प्रो कौशलेंद्र कुमार एवं तिलक राज वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. बच्चों को संबोधित करते हुए कृपा शंकर शर्मा ने कहा कि आज के दौर में खेल का महत्व बहुत अधिक बढ़ गया है. लेकिन उसे क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ने के लिए निरंतर अभ्यास की आवश्यकता होती है. अंडर 14 बालक वर्ग में उत्तराखंड प्रथम, तमिलनाडु द्वितीय व कर्नाटक प्रदेश तृतीय स्थान प्राप्त किया. बालिका वर्ग में उत्तराखंड प्रथम, कर्नाटक द्वितीय स्थान व राजस्थान तृतीय स्थान प्राप्त किया. अंडर 17 बालक वर्ग में राजस्थान प्रथम, पंजाब में द्वितीय और पूर्वी उत्तर प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया. बालिका वर्ग में पूर्वी उत्तर प्रदेश के छात्रों ने प्रथम, राजस्थान द्वितीय तथा दिल्ली के छात्रों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. अंडर 19 बालक वर्ग में पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रथम, राजस्थान द्वितीय तथा कर्नाटक तृतीय स्थान प्राप्त किया. बालिका वर्ग में पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रथम, दिल्ली द्वितीय तथा तमिलनाडु तृतीय स्थान प्राप्त किया. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के छात्रों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र अपने क्षेत्र के अनुसार एसजीएफआइ में खेलने के लिए जाएंगे. इस अवसर पर मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा, शशि भूषण मिश्रा, शांतनु आनंद, कार्यक्रम प्रमुख अजय कुमार, चंदन पांडे आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >