Aaj Ka Mausam. भागलपुर में आज फिर बदलेगा मौसम, आंधी और बारिश की संभावना

शुक्रवार को जिले में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

भागलपुर. भागलपुर में मौसम का मिजाज अभी पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को जिले में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 31 मई को भी जिले के कई इलाकों में आंधी और बारिश के आसार बने हुए हैं. लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है. विशेषकर खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने को कहा गया है.बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को आये तूफान के बाद से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है. मंगलवार रात भी जिले के कई क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी. उन्होंने कहा कि 31 मई के बाद मौसम के सामान्य होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >