Aaj Ka Mausam. मौसम ने बदली करवट, आज फिर आंधी-बारिश के आसार

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जारी की है, जिसमें संभावना जतायी है कि शुक्रवार को भी जिले में आंधी के साथ बारिश होगी.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

भागलपुर. उमस भरी गर्मी से जिले के लोग इन दिनों काफी परेशान हैं. बुधवार की देर रात और गुरुवार दिन में हुई आंधी व बारिश से लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिली. वहीं, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जारी की है, जिसमें संभावना जतायी है कि शुक्रवार को भी जिले में आंधी के साथ बारिश होगी. मौसम विभाग के अनुसार लगातार बढ़ रही गर्मी और उमस के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है. इसी वजह से आंधी और बारिश की स्थिति बन रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >