भागलपुर समेत दक्षिण बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 8 जुलाई तक आंधी-पानी के आसार

South Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव संभव, 8 जुलाई तक आंधी और बारिश के आसार. भागलपुर समेत कई जिलों में बूंदाबांदी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

South Bihar Weather Alert: बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के संयुक्त पूर्वानुमान के अनुसार, 4 से 8 जुलाई के बीच दक्षिण बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान कई जिलों में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

आंधी और बारिश का अलर्ट, कई जिलों में असर संभव

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस अवधि में भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं बांका, गया, कैमूर और रोहतास जिलों में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की संभावना को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है.
यह बदलाव कमजोर हो रहे मानसून सिस्टम के सक्रिय होने के कारण बताया जा रहा है, जिससे अलग-अलग इलाकों में अस्थिर मौसम देखने को मिलेगा.

South Bihar Weather Alert: तापमान और हवा की स्थिति में उतार-चढ़ाव

पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है, जो मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व दिशा से चलेगी.
इसके अलावा सुबह के समय हवा में नमी 70 से 75 प्रतिशत तक रह सकती है, जबकि दोपहर में यह घटकर 30 से 40 प्रतिशत तक पहुंच सकती है.

कमजोर मानसून में किसानों के लिए कृषि सलाह

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में मानसून कमजोर स्थिति में है, ऐसे में किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है.
कृषि विश्वविद्यालय की ओर से किसानों को सलाह दी गई है कि जिनके पास सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है, वे मध्यम अवधि की धान किस्मों का बिचड़ा तैयार करें. बीजस्थली में नमी बनाए रखने के लिए नियमित सिंचाई जरूरी बताई गई है.
इसके अलावा किसान चाहें तो धान की उन्नत किस्में जैसे सबौर मोती धान और सबौर सोना की सीधी बुआई (डायरेक्ट सीडिंग) का विकल्प भी अपना सकते हैं, जिससे समय पर फसल स्थापित हो सके.

मौसम पर नजर, अगले सप्ताह अहम

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति तेजी से बदल सकती है. ऐसे में किसानों और आम लोगों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें : आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट, पटना समेत, 20 जिलों में होगी झमाझम बारिश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >