bhagalpur news. गर्मी में जलापूर्ति निर्बाध रूप से बनाये रखने के लिए हर संभव कार्य सुनिश्चित करेंगे : संयुक्त सचिव

भागलपुर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है

भागलपुर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. इसी क्रम में समीक्षा भवन में विभागीय अधिकारियों और संवेदकों के साथ विस्तृत बैठक आयोजित की गयी, जिसमें जल संकट से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया. बैठक लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के विशेष सचिव संजीव कुमार की अध्यक्षता की गयी. विभाग के संयुक्त सचिव धीरज कुमार सिंह ने अधीक्षण अभियंता और दोनों कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम में जलापूर्ति निर्बाध रूप से बनाये रखने के लिए हर संभव कार्य सुनिश्चित किया जाये. जिलाधिकारी ने भी सभी संवेदकों को निर्देश दिया कि वे गर्मी के इस मौसम में संवेदनशील रहकर जलापूर्ति बनाये रखने के लिए अपेक्षित कार्यों का निष्पादन समय पर और निष्ठापूर्वक करेंगे. बैठक में सीजीआरसी पोर्टल पर नल जल योजना से संबंधित शिकायतों के निष्पादन की स्थिति की भी समीक्षा की गयी. विशेष सचिव ने एक-एक आवेदन पर अब तक की गयी कार्रवाई की जानकारी ली. इस संबंध में बताया गया कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पश्चिमी प्रमंडल, भागलपुर में 26 और पूर्वी प्रमंडल, भागलपुर में 37 यानी, कुल 63 शिकायतें प्राप्त हुई थी.

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता राजीव रंजन लाल, कार्यपालक अभियंता पश्चिमी प्रमंडल, भागलपुर कृष्ण भार्गव, कार्यपालक अभियंता पूर्वी प्रमंडल, भागलपुर सुनील कुमार सहित सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं संवेदक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >