bhagalpur news. लालबाग प्रोफेसर कॉलोनी में बोरिंग चलाने वाले कर्मी का दूसरे जगह प्रतिनियूक्ति, जल संकट गहराया

टीएमबीयू परिसर स्थित लालबाग प्रोफेसर कॉलोनी व पीजी पुरुष हॉस्टल के विद्यार्थी जल संकट को लेकर परेशान है

टीएमबीयू परिसर स्थित लालबाग प्रोफेसर कॉलोनी व पीजी पुरुष हॉस्टल के विद्यार्थी जल संकट को लेकर परेशान है. उनलोगों को समय से पानी नहीं मिल रहा है. दरअसल, बोरिंग चलाने वाले कर्मचारी की प्रतिनियुक्ति दूसरे स्थान पर की गयी है. टीएमबीयू में एक सप्ताह पहले प्रभारी कुलपति के निर्देश पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों का दूसरे स्थान पर तबादला किया गया था. इसमें लालबाग प्रोफेसर कॉलोनी स्थित बोरिंग चलाने वाले कर्मचारी व पीजी हॉस्टल में बाेरिंग चलाने वाले कर्मी शामिल हैं. ऐसे में दाेनों जगह पानी की समस्या शुरू हो गयी है. इस बाबत लालबाग विकास परिषद के अधिकारी रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया. बोरिंग चलाने वाले कर्मी को पुन: वापस लाने की मांग की.

प्रोफेसर कॉलोनी में रहने वाले शिक्षकों ने बताया कि करीब 30 से 35 शिक्षक परिवार रहते हैं. पहले समय से सुबह, दोपहर व शाम में पानी का सप्लाई मिल जाता था. पिछले कुछ दिनों से पानी संकट से जुझना पड़ रहा है. समय से पानी नहीं मिल रहा है. यूडीटीए के सचिव असिस्टेंट प्रोफेसर विवेक हिंद ने कहा कि रजिस्ट्रार को कहने पर शनिवार को किसी व्यक्ति द्वारा बोरिंग चलाने से पानी का सप्लाई मिला है. उन्होंने विवि प्रशासन ने अनुरोध किया है कि पूर्व से बोरिंग चलाने के लिए तैनात कर्मी को वापस लाया जाये. ताकि परेशानी खत्म हो.

विवि में जेनरेटर चलाने के लिए नहीं है कर्मी

विवि में जेनरेटर चलाने के लिए कर्मी नहीं है. विवि प्रशासन ने उस कर्मी का भी दूसरे जगह पर तबादला कर दिया है. ऐसे में एक बिजली कर्मी से जेनरेटर चलाने के लिए विकल्प के रूप में काम लिया जा रहा है. बताया जा रहा है कि बिजली कर्मी विवि प्रशासनिक भवन, कुलपति आवास से लेकर पीजी विभागों के बिजली खराब होने पर ठीक करने के लिए बुलाया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >