Bhagalpur. इंटरनेशनल आर्ट ऑफ गिविंग डे पर बिहार के 125 वॉलीबॉल क्लबों को मिलेगी खेल सामग्री

इंटरनेशनल आर्ट ऑफ गिविंग डे के अवसर पर शेयर एंड शाइन थीम के तहत बिहार के 125 प्रमुख वॉलीबॉल क्लबों को वॉलीबॉल और नेट प्रदान किए जाएंगे.

भागलपुर से ब्रजेश की रिपोर्ट

भागलपुर. इंटरनेशनल आर्ट ऑफ गिविंग डे के अवसर पर शेयर एंड शाइन थीम के तहत बिहार के 125 प्रमुख वॉलीबॉल क्लबों को वॉलीबॉल और नेट प्रदान किए जाएंगे. आर्ट ऑफ डिविंग बिहार राज्य यूनिट के तत्वावधान में 17 मई को इस दिवस की 13वीं वर्षगांठ मनायी जायेगी. प्रत्येक क्लब को तीन-तीन वॉलीबॉल और एक-एक वॉलीबॉल नेट डॉ. अच्युत सामंत की ओर से प्रदान किया जाएगा.

5 हजार क्लबों को दी जा रही खेल सामग्री

अपने संदेश में डॉ. अच्युत सामंत ने कहा कि हर वर्ष 17 मई को विश्व के 202 देशों में इंटरनेशनल आर्ट ऑफ गिविंग डे अलग-अलग थीम के साथ मनाया जाता है. इस वर्ष ”शेयर एंड शाइन” थीम के तहत देशभर के 5 हजार वॉलीबॉल क्लबों को खेल सामग्री दी जा रही है. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य खेल भावना को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है.

बिहार के हजारों खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ

बिहार राज्य आर्ट ऑफ गिविंग यूनिट के अध्यक्ष नील कमल राय ने बताया कि इस पहल के तहत बिहार के 125 क्लबों के हजारों युवा खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा. सभी क्लबों को तीन वॉलीबॉल और एक नेट उपलब्ध कराया जाएगा.

भागलपुर में होगा मुख्य कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि भागलपुर में 17 मई को सुबह 10 बजे खेल भवन में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. यहां भागलपुर, मुंगेर और लखीसराय के 25 वॉलीबॉल क्लबों के खिलाड़ियों को खेल सामग्री वितरित की जाएगी. कार्यक्रम के संयोजक अजय राय तथा सह-संयोजक मृणाल किशोर होंगे.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भागलपुर के नगर विधायक रोहित पांडे उपस्थित रहेंगे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रीति शेखर एवं जयनारायण कुमार शामिल होंगे. इसके अलावा विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी भी कार्यक्रम में भाग लेंगे.

कई जिलों में होगा खेल सामग्री वितरण

बेगूसराय में 21 क्लबों को खेल सामग्री प्रदान की जाएगी. कार्यक्रम के संयोजक अनिल कुमार, संतोष कुमार और अनिल डॉन होंगे.

समस्तीपुर में चार जिलों के 14 क्लबों को वॉलीबॉल और नेट वितरित किए जाएंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता तरुण कुमार करेंगे, जबकि संयोजक राजेश कुमार सिंह होंगे.

सहरसा में रौशन सिंह धोनी के निर्देशन में सहरसा, सुपौल और मधेपुरा के क्लबों को खेल सामग्री दी जाएगी.

पटना में डॉ. सुनील कुमार सिंह एवं मृत्युंजय तिवारी की देखरेख में पटना, नालंदा, गया, भोजपुर और कैमूर के 13 क्लबों को खेल सामग्री वितरित की जाएगी.

इसके अलावा छपरा के 7 क्लबों, पश्चिम चंपारण के 5 क्लबों, मुजफ्फरपुर के 5 क्लबों, बांका में चंदन कुमार एवं प्रदीप कुमार के निर्देशन में 11 क्लबों, पूर्णिया के 5 क्लबों तथा खगड़िया में निखिल कुमार की देखरेख में 7 क्लबों को खेल सामग्री वितरित की जाएगी. साथ ही पूरे बिहार में धूमधाम से इंटरनेशनल आर्ट ऑफ गिविंग डे मनाया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >