बिहार में पढ़ाते-पढ़ाते BPSC टीचर को हुआ प्यार, रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो ग्रामीणों ने जबरन करा दी शादी

BPSC Teacher: बिहार के भागलपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने जबरन शादी करा दी. दोनों के बीच करीब 7 महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. BPSC शिक्षक लड़की के घर ट्यूशन पढ़ाने जाता था.

BPSC Teacher: बिहार के भागलपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे BPSC शिक्षक गोपाल कुमार की ग्रामीणों ने पहले पिटाई की और फिर मंदिर में जबरन शादी करवा दी. मामला कहलगांव थाना क्षेत्र के सिंया पंचायत स्थित गमहरपुर का बताया जा रहा है. जहां शिक्षक और छात्रा के बीच करीब 6-7 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शिक्षक गोपाल कुमार छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने उसके घर जाते थे. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई.

रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे, पकड़ाए

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात गोपाल अपनी प्रेमिका नेहा कुमारी से मिलने उसके घर पहुंचा था. परिवारवालों ने दोनों को साथ देख लिया और ग्रामीणों को बुला लिया. इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने गोपाल की जमकर पिटाई कर दी. उसके बाद गांव के ही शिव मंदिर में दोनों की जबरन शादी करवा दी. मामला यहीं नहीं थमा. शादी के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी.

Also Read: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक से टकराई, सांसद पप्पू यादव की रिश्तेदार समेत 4 की मौत

पुलिस ने कराया बॉन्ड पेपर पर समझौता

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ग्रामीणों के बीच से निकाल दोनों को थाने ले आई. चुकी दोनों बालिग थे, इसलिए पुलिस ने बॉन्ड पेपर पर सहमति पत्र भरवाकर दोनों को परिजनों के हवाले कर दिया. बॉन्ड में पुलिस ने लिखवाया कि एक दूसरे के खिलाफ केस-मुकदमा नहीं करेंगे और पति-पत्नी की तरह साथ रहेंगे. पंचायत के मुखिया ने बताया कि ग्रामीणों ने मंदिर में शादी कराई, लेकिन बाद में पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें छोड़ दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >