bhagalpur news. शिक्षक की शिकायत करते बच्चों का वीडियो वायरल

बिहपुर के कन्या प्राथमिक विद्यालय वभनगामा के बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बिहपुर के कन्या प्राथमिक विद्यालय वभनगामा के बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें बच्चों द्वारा कहा जा रहा है कि एक सर जो हैं ना पढ़ाते नहीं हैं. क्लास में आते हैं, तो बैठ जाते हैं. स्कूल भी देरी से आते हैं. वर्ग कक्ष में मौजूद एक दर्जन बच्चे स्कूल के शिक्षक की शिकायत कर रहे हैं. दूसरी तरफ वीडियो में शिक्षक कार्यालय में बैठे नजर आ रहे हैं. उनसे कैमरे पर कोई पूछ रहा है कि आप देरी से आये हैं. शिक्षक जवाब देते हैं कि हम समय से आये हैं. इसके बाद सामने से पूछा जाता है कि जब समय से आये हैं, तो इसमें अटेंडेंस क्यों नहीं है. प्रभात खबर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. मामले में स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी कहा कि स्कूल में ऐसा कुछ नहीं है. सब ठीक है. इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने कहा कि वीडियो प्राप्त हुआ है. इसमें बच्चों द्वारा शिक्षक के नहीं आने की बात कही जा रही है. मामले में स्कूल की जांच करायी जायेगी. स्कूल में मौजूद सभी शिक्षकों के आनलाइन हाजिरी की भी जांच होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >