bhagalpur news. एसएम कॉलेज में इंटरनल परीक्षा देते कॉपी का वीडियो वायरल, कार्रवाइ के नाम पर दिया हिदायत

मारवाड़ी कॉलेज में इंटरनल परीक्षा में नकल करने का वीडियो वायरल मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एसएम कॉलेज में इंटरनल परीक्षा देते छात्रा की कॉपी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है

मारवाड़ी कॉलेज में इंटरनल परीक्षा में नकल करने का वीडियो वायरल मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एसएम कॉलेज में इंटरनल परीक्षा देते छात्रा की कॉपी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में कॉपी पर एसएम कॉलेज का नाम लिखा है, साथ ही उस पर बीए सेमेस्टर पांच के इंटरनल परीक्षा लिखा है. वायरल वीडियो के पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. मामले की जानकारी कॉलेज प्राचार्य प्रो निशा झा को मिली है. बताया जा रहा कि शनिवार को कॉलेज में इंटरनल परीक्षा के दौरान उन छात्रा का मोबाइल भी जब्त किया गया था. साथ ही दोबारा गड़बड़ी नहीं करने का हिदायत देकर इंटरनल परीक्षा समाप्त होने के बाद अमुख छात्रा को मोबाइल वापस किया गया था. इस दौरान कॉलेज प्रशासन ने उन छात्रा से लिखित रूप में दोबारा ऐसी गड़बड़ी नहीं करने की बात कही थी. उधर, वीडियो पर छात्र संगठनों ने सवाल उठाते हुए कहा कि वीडियो वायरल होने का मतलब है कि बाकी कॉलेजों में भी इस तरह की धांधली हो रही है. कहा कि परीक्षा कक्ष में उत्तर पुस्तिका का वीडियो बनाया जा रहा है. मोबाइल का प्रयोग परीक्षा कक्ष में कैसे किया जा रहा है. ऐसे में परीक्षा की पारदर्शिता पर प्रश्न चिह्न खड़ा होता है. दूसरी तरफ सवाल उठने लगा कि एसएम कॉलेज में इंटरनल परीक्षा के दौरान वीक्षक के रूप में शिक्षक मौजूद थे, तो छात्रा कैसे परीक्षा रूम में मोबाइल लेकर पहुंची. शिक्षक के सामने में वीडियो कैसे बनाया है. इतना सब होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने कड़ा एक्शन के बजाय मामला को दबाने का प्रयास किया जा रहा. दूसरी तरफ मामले को लेकर प्राचार्य प्रो निशा झा ने कहा कि किसी भी परीक्षा में मोबाइल साथ ले जाने पर रोक लगाया गया है. साथ ही कॉलेज कैंपस में छात्रा अगर सेल्फी लेती है, तो अब उन्हें फाइन लगेगा. कार्रवाई भी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >