Bhagalpur news बाइक सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा जख्मी

नवगछिया मायका से ससुराल जा रही एक महिला की सोमवार सुबह एनएच-31 पर सड़क हादसे में मौत हो गयी.

नवगछिया मायका से ससुराल जा रही एक महिला की सोमवार सुबह एनएच-31 पर सड़क हादसे में मौत हो गयी. यह दर्दनाक घटना रंगरा थाना क्षेत्र में हुई. जब हाईवे से गुजरते वक्त पीछे से आयी एक तेज रफ्तार वाहन ने महिला को टक्कर मार दी. मृतका की पहचान नवगछिया के मनियामोड़ निवासी जितेंद्र राम की पत्नी 40 वर्षीय प्रमिला देवी के रूप में हुई है. हादसे के वक्त प्रमिला देवी अपने बड़े बेटे बिट्टू कुमार (22) के साथ मायके कुरसेला थाना के चाय टोला बटेश्वर से ससुराल मनियामोड़ जा रही थी. इस दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में पीछे से आये वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया. प्रमिला देवी सड़क पर गिर गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल मां-बेटे को रंगरा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रमिला देवी को भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. उनके बेटे बिट्टू कुमार भी चोटिल है, जिसका इलाज जारी है. मृतका के पति की पहले ही हो चुकी है मौत परिजनों के अनुसार मृतका के पति का देहांत पहले ही हो चुका है. वह अपने पीछे चार बेटियां और दो बेटों को छोड़ गयी. इनमें 18 वर्षीय सिंटू कुमार और एक बेटी की शादी हो चुकी है. घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस वाहन की पहचान में जुटी हुई है. घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा की अनदेखी और तेज रफ्तार से होने वाले हादसों की गंभीरता को उजागर किया है. सड़क सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता इस घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चर्चाएं तेज हो गयी हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-31 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाना चाहिए. आमलोग भी सड़क पर यातायात नियमों का पालन करें, तो सड़क दुर्घटना में कमी लायी जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >