रसोई गैस सिलिंडर की परेशानी के बीच भागलपुर शहरी क्षेत्र में मिट्टी के चूल्हे की बिक्री उम्मीद से अधिक बढ़ गयी. इतना ही नहीं स्टॉक कम पड़ने के कारण कीमत भी पहले से अधिक बढ़ गयी. 500 से लेकर 5000 रुपये तक में विभिन्न प्रकार के चूल्हे बिक रहे हैं. लॉज में रह रही छात्राएं मिट्टी के चूल्हे की खरीदारी के लेकर पहुंच रही हैं. खलीफाबाग से घंटाघर के बीच स्थित छह दुकानों में मिट्टी के चूल्हे की बिक्री अचानक बढ़ गयी. यहां छोटे चूल्हे 500 रुपये प्रति पीस, जबकि हलवाई व मिठाई दुकानों के लिए बड़ा चूल्हा 5000 रुपये तक उपलब्ध है. यहां भी कई दुकानों में चूल्हा का स्टाॅक खत्म हो गया है. ऑर्डर लेकर निश्चित समय में तैयार किया जा रहा है. अचानक डिमांड बढ़ने के कारण ऐसा हुआ. यहां भी स्टेनलेस स्टील वाला मिट्टी का चूल्हा, टीना वाला मिट्टी का चूल्हा, सामान्य लोहा का चूल्हा मिट्टी के साथ तैयार किया जा रहा है. कारीगर दिनरात मिट्टी के चूल्हे तैयार करने में लग गये हैं. कहीं 10 दिनों से नहीं पहुंची हैं गाड़ी, तो कहीं गाड़ी आने के बाद भी नहीं मिल रहे सिलिंडर शनिवार को भी भारत गैस, एचपी गैस व इंडेन गैस कंपनी के कार्यालय में खाली सिलिंडर के साथ उपभोक्ताओं की लंबी कतारे लगी रही. दिन व दिन उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी रही. बहादुरपुर स्थित भारत गैस कंपनी के डिलीवरी प्वाइंट में सिलिंडर की गाड़ी आने के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पाया. उपभोक्ताओं में आक्रोश दिख रहा था. उनका कहना था कि इससे स्पष्ट हो रहा है कि सिलिंडर की कालाबाजारी की जा रही है और आम उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है. यहां इशाकचक, बूढ़ानाथ समेत विभिन्न मोहल्ले से महिलाएं व पुरुष काम धंधा छोड़कर पहुंचे थे. लाइन में दोपहर में खड़े थे. यही स्थिति रेडक्रॉस रोड स्थित एचपी गैस कंपनी के डिलीवरी प्वाइंट में लंबी कतार मिली. जीरोमाइल से आगे ज्योति विहार समीप इंडेन गैस कंपनी के कार्यालय में भी यही स्थिति दिखी. रानी तालाब स्थित इंडेन गैस एजेंसी के संचालक ने बताया कि उनके यहां 10 दिन से सिलिंडर की गाड़ी नहीं पहुंची है. ऐसे में उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराना मुश्किल हो रहा है. वहीं खरमनचक निवासी नितिन भुवानिका ने बताया कि उन्होंने 28 फरवरी को ही अपना नंबर लगाया था. दो मार्च को सिलिंडर डेलिवर्ड का मैसेज आया. अब तक कोई सिलिंडर नहीं मिला. कई बार इंडेन के संबंधित कार्यालय में संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. ———
bhagalpur news. रसोई गैस संकट : 500 से 5000 रुपये तक में बिक रहे हैं विभिन्न प्रकार के चूल्हे
रसोई गैस सिलिंडर की परेशानी के बीच भागलपुर शहरी क्षेत्र में मिट्टी के चूल्हे की बिक्री उम्मीद से अधिक बढ़ गयी.
