bhagalpur news. हजरत घुरन शाह का उर्स-ए-पाक शुरू, आज दरगाह शरीफ पर चादरपोशी

कचहरी कंपाउंड स्थित हजरत घुरन शाह रहमतुल्लाह अलैह का दो दिनों तक चलने वाला सालाना उर्स-ए-पाक गुरुवार से शुरू हो गया.

कचहरी कंपाउंड स्थित हजरत घुरन शाह रहमतुल्लाह अलैह का दो दिनों तक चलने वाला सालाना उर्स-ए-पाक गुरुवार से शुरू हो गया. दरगाह परिसर को पांच क्विंटल फूलों से सजाया गया है. शुक्रवार को शाम चार बजे दरगाह शरीफ पर चादरपोशी की जायेगी. पहले दिन जोहर की नमाज के बाद दरगाह परिसर में ईद-मिलादुन्नबी का आयोजन किया जायेगा. जलसा को खिताब करते हुए कारी गुफरान ने कहा कि बुजुर्गों से निस्बत रखने वालों को दीन व दुनिया में कामयाबी मिलती है. बुजुर्गों का दरगाह शांति व सद्भाव का प्रतिक है. बुजुर्गों ने हमेशा से इंसानियत की भलाई के लिए काम किया है. उनके लिए सभी एक समान हैं. दरगाह के खादिम मोहम्मद अशरफ ने बताया कि उर्सपाक के मौके पर भागलपुर के अलावा दिल्ली, मुंबई, बंगाल, झारखंड, बिहार समेत कई जिलों से लोग जियारत करने आते हैं. हजरत की दुआ से लोगों को फैजयाबी मिलती है. शुक्रवार को चादरपोशी के बाद शाम सात बजे से दरगाह परिसर में कव्वाली का आयोजन किया जायेगा. इससे पहले सुबह की नमाज के बाद कुरानखानी का आयोजन किया जायेगा. जोहर की नमाज के बाद शहर में चादर की गश्ती करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >