bhagalpur news. बाइपास रोड पर बेहोश मिला अज्ञात युवक, हालत गंभीर

थाना के समीप बाइपास रोड पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा मिला

थाना के समीप बाइपास रोड पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा मिला. स्थानीय लोगों की सूचना पर रेफरल अस्पताल सुलतानगंज के प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस भेजकर अज्ञात व्यक्ति को अस्पताल मंगवाया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक जांच की गई, लेकिन मरीज की हालत में कोई खास सुधार नहीं देखा गया, जहां से मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया. अज्ञात व्यक्ति के बेहोश होने के कारणों को लेकर अस्पताल परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं. कुछ लोगों का कहना था कि व्यक्ति नशे की हालत में हो सकता है, जबकि कुछ ने ठंड के कारण उसकी तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई.

ओवरडोज दवा खाने से युवती की हालत नाजुक

सुलतानगंज. थाना क्षेत्र के कोलगामा गांव में ओवरडोज मेडिसिन खाने से एक युवती की हालत गंभीर हो गई. पीड़िता की पहचान साहिस्ता प्रवीण (20 वर्ष) के रूप में की गई है. घटना के बाद परिजनों में अफरातफरी मच गई. परिजन आनन-फानन में युवती को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सुलतानगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. हालांकि, उपचार के बाद भी उसकी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं देखा गया. हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया. मामले को लेकर परिजन चिंतित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >