bhagalpur news. अंडर- 19 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट 25 से
बिहार व जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में अंगिका जोन अंतर्गत अंडर- 19 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता 25 अप्रैल से चार मई तक आयोजित की जायेगी
By ATUL KUMAR | Updated at :
भागलपुर बिहार व जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में अंगिका जोन अंतर्गत अंडर- 19 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता 25 अप्रैल से चार मई तक आयोजित की जायेगी. उद्घाटन मुकाबला जमुई व बांका टीम के बीच खेला जायेगा.
जिला क्रिकेट संघ के बीसीए अंगिका जोन के संयोजक सुबीर मुखर्जी ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. टर्फ विकेट व आउट फील्ड को तैयार कर लिया गया है. सफेद गेंद से 50-50 ओवर के मैच खेले जायेंगे. प्रतियोगिता में भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय व जमुई की टीमें भाग लेंगी. सभी टीमों के लिए मैदान पर रिपोर्टिंग टाइम सुबह आठ बजे है. जबकि मैच सुबह नौ बजे से शुरू हो जायेगा.
मैच इस प्रकार है
तिथि मैच
25 अप्रैल : जमुई बनाम बांका
26 अप्रैल : जमुई बनाम लखीसराय
27 अप्रैल : मुंगेर बनाम लखीसराय
28 अप्रैल : जमुई बनाम भागलपुर
29 अप्रैल : मुंगेर बनाम जमुई
30 अप्रैल : मुंगेर बनाम भागलपुर
01 मई : लखीसराय बनाम बांका
02 मई : भागलपुर बनाम लखीसराय
03 मई : मुंगेर बनाम बांका
04 मई : भागलपुर बनाम बांका
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है