स्नातक नामांकन : नये विद्यार्थी 13 से पोर्टल पर कर सकेंगे आवेदन, विषय बदलने का भी मिलेगा मौका

टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू। छात्र 13 से 16 जुलाई तक पोर्टल पर आवेदन और विषय में बदलाव कर सकते हैं। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2026-30 सेमेस्टर वन में नामांकन के लिए आवेदन नहीं कर पाये छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया जा रहा है. विवि ने नये विद्यार्थियों को नामांकन के लिए आवेदन करने का चार दिनों तक समय दिया है. 13 से 16 जुलाई तक विद्यार्थी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं. साथ ही जो पूर्व में आवेदन कर चुके हैं. उन्हें विषय बदलने व कॉलेज बदलने के लिए भी मौका उक्त तिथि तक दिया जा रहा है. आवेदन के बाद चौथा मेधा सूची जारी की जायेगी. इसकी तिथि विवि से बाद में जारी की जायेगी. इस बाबत विवि में हुई नामांकन कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है.

नामांकन कार्य रविवार व अन्य अवकाश के दिनों में होंगे संचालित विवि प्रशासन ने नामांकन संबंधित सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों को पत्र भेजकर कहा कि नामांकन कार्य रविवार एवं अन्य अवकाश के दिनों में भी संचालित किया जायेगा. इसे लेकर कॉलेज प्रशासन को सुनिश्चित करने के लिए कहा है. निर्धारित अवधि में नामांकन कार्य पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए कहा गया है.

कॉलेजों को निदेश, नामांकन प्रक्रिया में लाये तेजी विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो अर्चना साह ने कहा कि तीसरी मेधा सूची से कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया में तेजी लाये. कार्यदिवस पर ससमय नामांकन लेना सुनिश्चित करे. किसी विद्यार्थी का नामांकन नहीं होने से संबंधित प्रधानाचार्य की लापरवाही मानी जायेगी. तीसरी मेधा सूची से 12 तक नामांकन डीएसडब्ल्यू प्रो अर्चना साह ने कहा कि कॉलेजों में तीसरी मेधा सूची से 12 जुलाई तक नामांकन लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी नामांकन के लिए आवेदन नहीं कर पाये थे. इसे लेकर विवि ने चार दिनों तक नामांकन पोर्टल खोलने का निर्णय लिया गया है. साथ ही आवेदन कर चुके विद्यार्थियों को एडिथ करने का भी मौका दिया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Arfin zubair

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >