bhagalpur news. जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आठ लोग घायल

नाथनगर थाना क्षेत्र के पुरानी सराय गांव में 18 कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गये

नाथनगर थाना क्षेत्र के पुरानी सराय गांव में 18 कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गये. दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें आठ लोग जख्मी हो गये. इसमें गंभीर रूप से घायल दो लोगों को मायागंज रेफर किया गया है. प्रथम पक्ष के पवन मंडल ने बताया कि 1990 में जमीन लिए थे. उक्त जमीन मेरे चार भाई मुकेश, गोरेलाल, पवन और मनोज के नाम पर है. जिसका वर्ष 2027 तक रसीद कटा हुआ है, लेकिन रविवार को वेदानंद जबरन दस बाहरी बदमाश को लेकर मेरे जमीन पर ट्रैक्टर लेकर जोतने पहुंच गये. विरोध करने पर उन सभी ने हम चारों भाइयों पर लाठी डंडा से हमला कर दिया. दसों बदमाश के पास हथियार थे. बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हाथ में हथियार लेकर चमका रहे थे. इधर, दूसरे पक्ष के वेदानंद सुमन ने बताया कि कुल साढ़े 43 डिसमिल जमीन है. पहले वह जमीन मेरे कब्जे में ही था, लेकिन पिताजी के मरने के बाद पवन, मनोज, मुकेश और गोरेलाल मंडल ने जबरन जमीन पर कब्जा कर लिया. जमीन पर केस चल रहा था. केस की डिग्री उनके पक्ष में हुआ. इसके बाद जमीन पर गए, तो विपक्षी के चारों भाइयों ने मारपीट शुरू कर दी. उसके बेटे धमकी देते हैं कि बेटी कॉलेज पढ़ने जाती है, वहीं से उठवा लेंगे. बताया जाता है कि करीब एक घंटा तक इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. घटना में एक पक्ष के मुकेश कुमार, गोरेलाल मंडल, हरकिशोर कुमार, ननकी देवी घायल हैं. इसमें मुकेश और गोरेलाल मंडल को जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया है. दूसरे पक्ष से वेदानंद सुमन, समीर कुमार, मधु कुमारी और मोनिका कुमारी जख्मी हैं. नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है. पुलिस घटनास्थल पर गई थी. आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >